अध्यक्ष पद पर साधना देवी को मिला जनता का आशीर्वाद

अध्यक्ष पद पर साधना देवी को मिला जनता का आशीर्वाद

प्रतिनिधि, गढ़वा नगर निकाय चुनाव में श्रीवंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर साधना देवी ने जीत हासिल की है. साधना देवी को कुल 3266 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी लता देवी को 2955 वोट मिले. तीसरे नंबर पर रहीं किरण कुमारी को 2795 मत प्राप्त हुए. इसके अलावे चौथे स्थान की प्रत्याशी शमीमा बानो को 2086 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं यहां से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा देवी को मात्र 1587 वोट मिले और निवर्तमान अध्यक्ष विजयालक्ष्मी को भी मात्र 407 मत ही प्राप्त हुए. इसके अलावा सुधा देवी को 1586, पिंटू देवी को 341, रीना देवी को 839 और रूबी कुमारी को 166 वोट मिले. श्रीवंशीधर नगर में अध्यक्ष पद के लिए कुल 17383 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 1355 मत को रिजेक्ट कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >