दुर्गा पूजा को लेकर रूट चार्ट जारी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पुलिस वे प्रशासन ने की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पुलिस वे प्रशासन ने की व्यवस्था सुबह छह से दोपहर एक व शाम पांच से रात 11 बजे तक वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित तीन अक्टूबर को दोपहर तीन से रात 12 बजे तक बड़े वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेशेे प्रतिनिधि, गढ़वा दुर्गा पूजा के अवसर पर गढ़वा शहरी क्षेत्र में छोटी बड़ी वाहनों व पूजा पंडालों के दर्शनार्थियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस व प्रशासन ने वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था के लिए रूट चार्ट जारी किया है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. बताया गया कि यह व्यवस्था सोमवार से दो अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक छोटे व बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. जारी सूचना में बताया गया हैं कि तीन अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक भी बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. प्रशासन की ओर से जारी रूट चार्ट- श्री वंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) से आने वाली बसें कल्याणपुर ओवरब्रिज व छोटे वाहन टाउन हॉल मैदान तक ही जा सकेंगे – रंका व छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाली बसें नारायणपुर ओवरब्रिज व छोटे वाहन टंडवा मोड़ तक ही जा सकेंगे. – मझिआंव व कांडी की ओर से आने वाले सभी वाहन कर्बला मैदान तक ही जा सकेंगे. – रेहला की ओर से आने वाले सभी वाहन गढ़वा बस स्टैंड के आगे नहीं जा पायेंगे. – पलामू की ओर से आने वाली बसें हूर मोड़ व बस स्टैंड जाने वाली बसें डेंटल कॉलेज मोड़ तक जा पायेंगी. वहीं छोटी गाड़ियां टंडवा मोड़ तक ही जा सकेंगी . – सहिजना की तरफ से आने वाले वाहन रंका मोड़ के आगे नहीं जा पायेंगी. – चिनियां की ओर से आने वाले वाहन कल्याणपुर ओवरब्रिज तक से आगे नहीं जा पायेंगे बस पड़ाव छत्तीसगढ़ की ओर से आने वाली बस – नारायणपुर ओवरब्रिज के पास श्री वंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) की ओर आने वाली बस – कल्याणपुर ओवरब्रिज मेदिनीनगर (पलामू )की ओर से आने वाली बस – हूर ओवरब्रिज रेहला की तरफ से आने वाली बस – बीएनटी चौक चिनियां की तरफ से आनेवाली – कल्याणपुर ओवरब्रिज मझिआंव की तरफ से आने वाली बस – कर्बला मैदान ऑटो स्टैंड कर्बला मैदान टाउन हॉल मैदान टंडवा चौक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >