विद्यालयों में आरोग्य दूतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: डॉ केनेडी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरोग्य दूतों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरोग्य दूतों को किया सम्मानित प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के टाउन हॉल में बुधवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ. इसमें जिले भर के उत्कृष्ट आरोग्य दूतों (शिक्षकों) को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार और सी थ्री के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉकेनेडी ने कहा कि विद्यालयों में आरोग्य दूतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इनके माध्यम से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को जागरूक और सशक्त बनाया जा रहा है. उन्होंने सभी आरोग्य दूतों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी. समारोह में जिले के सभी 20 प्रखंडों के उत्कृष्ट विद्यालयों से चयनित 200 आरोग्य दूत और 21 जिला संसाधन समूह के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी और चयनित आरोग्य दूतों को सिविल सर्जन, एसीएमओ और डीपीएम गौरव कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में सी थ्री के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सहित स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से भविष्य में स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >