प्रतिनिधि गढ़वा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता त्राहिमाम कर रही है. उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री पर पड़ेगा और महंगाई और अधिक बढ़ेगी. इसका सबसे अधिक बोझ गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है. ठाकुर ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि देश पहले से ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर आम जनता पर बोझ डाल रही है. साथ ही उन्होंने राज्यों में सत्ता बनाने और गिराने के लिए धनबल के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया.झामुमो नेता ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने और जनता की समस्याओं से बेखबर रहने का आरोप लगाया. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करें, ताकि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठायी जा सके.
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से जनता त्राहिमाम : झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला.
