भक्ति गीतों व जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हुआ गढ़वा

गढ़वा में रामनवमी के अवसर पर निकाला गया मंगला जुलूस, उमड़े श्रद्धालु

गढ़वा में रामनवमी के अवसर पर निकाला गया मंगला जुलूस, उमड़े श्रद्धालु प्रतिनिधि गढ़वा श्रीरामनवमी के अवसर पर मंगलवार को शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. श्रीराम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति, श्रीरामनवमी पूजा महासमिति जेनरल और महावीर मंडल अखाड़ा समिति द्वारा अलग-अलग भव्य मंगला जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जुलूस में युवाओं के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुईं. मंगला जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालु जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे. पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से वातावरण पूरी तरह राममय हो गया. रंका मोड़ और मझिआंव मोड़ पर जुलूस का विशेष आकर्षण रहा. मझिआंव मोड़ पर महावीर मंडल अखाड़ा और रंका मोड़ पर श्रीराम सेना के युवाओं ने पारंपरिक शस्त्रों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया. लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों के करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया. जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आये. सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और वरीय पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे. यातायात को अस्थायी रूप से व्यवस्थित करने के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और अन्य मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया. श्रीरामनवमी के इस भव्य मंगला जुलूस ने गढ़वा में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया. शहर का हर कोना जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जुलूस में श्रीराम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति के अध्यक्ष उमेश कश्यप, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, विवेक सिन्हा रोहित कुमार अरविंद पटवा मुकेश गोंड विशाल गुप्ता टिंकू गुप्ता अनिल कुशवाहा मनीष गुप्ता मनोज महतो शुभम केशरी सुनील गुप्ता मुकेश दास पवन सोनी सूर्य प्रकाश सिंह. श्री रामनवमी महासमिति जेनरल के अध्यक्ष कमल कुमार चौबे, मुरली श्याम सोनी, उपाध्यक्ष मनीष केसरी, कौशल तिवारी, ऋषभ चंद्रवंशी , पिंटू कुमार ओला ,शैलेश कुमार, विमलेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >