16 वर्षों के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प: गिरिनाथ सिंह

16 वर्षों के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प: गिरिनाथ सिंह

प्रतिनिधि, गढ़वा नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर जिले की राजनीति में उस वक्त गर्माहट आ गयी, जब पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने गढ़वा की जनता के नाम एक भावुक और संकल्प भरा संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया. गढ़वा विधानसभा का चार बार (1993, 1995, 2000 और 2005) प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ नेता ने अपने पोस्ट में पिछले 16 वर्षों को जिले के विकास के लिए ””शून्य”” करार देते हुए वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है. पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में गढ़वा ने अपनी पहचान और उस बुनियादी ढांचा खो दिया है, जिसे बड़े जतन से सींचा गया था. उन्होंने बिना नाम लिए जिले के दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गढ़वा के पिछड़ेपन के जिम्मेदार वे चेहरे हैं, जिन्होंने बारी-बारी से सत्ता पाकर जिले की जनता की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने इन प्रतिनिधियों की कार्यशैली को जनविरोधी बताते हुए संकल्प लिया कि जब तक वे इन ””स्वार्थी शक्तियों”” को राजनीतिक रूप से परास्त नहीं कर देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >