गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास टाउन हॉल मैदान में शुरू

गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास टाउन हॉल मैदान में शुरू

गढ़वा. गणतंत्र दिवस को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तावित परेड को लेकर पूर्वाभ्यास टाउन के हॉल मैदान में शुरू हो गया है. यह पूर्वाभ्यास अनुशासन और समन्वय के साथ सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के नेतृत्व में कराया जा रहा है. परेड में कुल 10 टुकड़ियां भाग ले रही हैं. इसमें प्रथम टुकड़ी सीआरपीएफ 172 बटालियन की है, जिसका कमान एसआइ लोकेश कुमार गोस्वामी संभाल रहे हैं. दूसरी टुकड़ी जिला पुलिस बल की है, जिसका नेतृत्व एसआई सदानंद झा कर रहे हैं. तीसरी टुकड़ी गृह रक्षा वाहिनी की है जिसका कमान प्रकाश लकड़ा के पास है. चौथी टुकड़ी एनसीसी नामधारी कॉलेज की है, जिसका कमान एसयूओ सूरज कुमार तिवारी कर रहे हैं. पांचवीं टुकड़ी एसपीडी कॉलेज की है जिसका नेतृत्व एसयूओ धीरज कुमार कर रहे हैं. परेड का फर्स्ट कमान सार्जेंट मेजर संदीप कुमार तथा सेकेंड कमान सार्जेंट सतपाल सिंह संभाल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >