संदिग्ध गतिविधि की सूचना थाना को तुरंत दें

केतार थाना में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

केतार थाना में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक केतार . केतार थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के माहौल में होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने की. इस अवसर पर प्रमुख चंद्रावती देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार शाह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित ते. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और समन्वय का प्रतीक बताया. इसे सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, अफवाह, अश्लीलता, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व ध्वनि प्रदूषण से बचें. उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी व शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया मुंगा साह, प्रमोद कुमार, रामविचार साहू, पूर्व मुखिया अनिल पासवान, नागेंद्र ठाकुर, उदय प्रसाद,अवध यादव,संतोष प्रजापति,अल्ताफ अंसारी, जस्मुदीन अंसारी, सूर्यनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >