देवर ही निकला रेखा का हत्यारा, लाठी से पीटकर की थी हत्या

विशुनपुरा के सरांग निवासी रेखा देवी की हत्या उसके देवर ने ही की थी

श्री बंशीधर नगर. विशुनपुरा के सरांग निवासी रेखा देवी की हत्या उसके देवर ने ही की थी. पुलिस ने हत्या में शामिल देवर विकेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया हैं. उसने पुलिस के समक्ष दिये गये अपने बयान में कहा हैं कि वह भाभी के हरकतों से परेशान था.उसकी भाभी के बारे में लोग कहते थे कि उसका गांव में कई लोगों के साथ अनैतिक संबंध है. घर के लोगों ने समझाया,पर वह किसी की बात नहीं सुनती थी. घर की बदनामी हों रही थी. इसलिए उसने हत्या कर दी .प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने विस्तृत जानकारी दी. बताया कि रेखा देवी की हत्या डंडे से पीट कर की गयी थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया हैं. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मौजूद थे.

24 जून को मिला था रेखा देवी का शव

विशुनपुरा निवासी राकेश चंद्रवंशी की पत्नी रेखा देवी का शव 24 जून को बरामद किया गया था.उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. वह घर से 22 जून रात 11 बजे घडोरी चुनने गयी थी. पति ने हत्या की आशंका जताते हुए विशुनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था. गांव के लोगों पर शक जताया.

अनुसंधान के दौरान मिले सुराग

शव बरामदगी के बाद लोग शव की स्थिति देख कर यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी है. लेकिन पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सभी पहलुओं पर छानबीन शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की घर में आये दिन उसके स्वभाव को लेकर लड़ाई झगड़े होते थे. इसके बाद शक के आधार देवर विकेश को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान विकेश ने पूरे मामले का खुलासा किया. रात में रेखा डोरी चुनने जाया करती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >