कांडी (गढ़वा). कांडी प्रखंड क्षेत्र के वैसे युवक-युवतियां, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. शनिवार को कांडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने यह जानकारी दी.
1 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान
उन्होंने बताया कि योग्य युवक-युवतियां तत्काल फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा कराएं. नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगामी 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: कागज पर तेजी, बैंक में सुस्ती: पीएम विश्वकर्मा में 5207 आवेदन आये, 1164 हुए रिजेक्ट
प्रचार-प्रसार कर लोगों को दें जानकारी
बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को इसकी जानकारी दें. साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि समय रहते योग्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके.
