लाल रंग उर्जा, उत्साह व प्रेम का प्रतीक

लाल रंग उर्जा, उत्साह व प्रेम का प्रतीक

गढ़वा.

बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में शनिवार को रेड डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल की ट्रस्टी इंद्राणी केसरी उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि एवं उपस्थित शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान शिक्षक डॉ शंभू कुमार तिवारी, अमियो मुखर्जी, नेहा केशरी, अदिति गुप्ता व आशीष रंजन ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बच्चों को लाल रंग और उसके विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया. इस अवसर पर एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने आहा टमाटर- नृत्य प्रस्तुत किया गया. जबकि कक्षा एक के छात्रों ने रेड डे इज द कलर ऑफ द डे- नृत्य से सबका ध्यान आकर्षित किया. इसी तरह से कक्षा दो के छात्रों ने फैंसी ड्रेस के साथ छंद एक्ट प्रस्तुत किया, जिसको दर्शकों को बहुत सराहा. जबकि कक्षा एक के छात्रों ने इचक दाना, बिचक दाना… गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मनोरंजन प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्राणी केसरी ने कहा कि आज रेड डे के अवसर पर बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों की प्रस्तुतियों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. जिन उद्देश्यों को दृष्टिगत करते हुए उनके ससुर पारसनाथ केशरी ने डीएवी के लिए भूमि दान किया था. उन उद्देश्यों की पूर्ति होता देखकर उन्हें बेहद संतोष की अनुभूति हो रही है. लाल रंग ऊर्जा, उत्साह और प्रेम का प्रतीक है. आज के कार्यक्रम में यह स्पष्ट रूप से दिखाई भी दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की रचनात्मकता और उनकी प्रस्तुतियां काफी सराहनीय है. उन्हें विश्वास है कि यह आयोजन न केवल छात्रों को लाल रंग के महत्व से परिचित करायेगा, बल्कि उन्हें अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने में भी मदद करेगा. इस अवसर पर बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लाल रंग और उसके विभिन्न रंगों से परिचित कराना था. इस आयोजन में ईडीपी समूह की प्रभारी शिक्षिका नेहा केसरी, दिव्या कुमारी, अदिति गुप्ता और इफ्तेशाम नाजनीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >