तीन माह से नही मिला राशन, विधायक ने उपायुक्त को दिया पत्र

तीन माह से नही मिला राशन, विधायक ने उपायुक्त को दिया पत्र

रमना. रमना के चुंदी गांव के सैकड़ों लाभुक पिछले तीन माह से राशन नहीं प्राप्त कर पाये हैं. विधायक अनंत प्रताप देव ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त गढ़वा को पत्र भेजकर नियमसंगत कार्रवाई कर राशन वितरण सुनिश्चित करने की अनुशंसा की है. जानकारी के अनुसार प्रखंड की डीलर लीलावती देवी (लाइसेंस नंबर 41/2011) राशन वितरण प्रणाली के तहत जनवरी, फरवरी और मार्च का राशन लगभग 150 राशन कार्डधारियों को नहीं बांटी है. इसमें चावल, चना और शक्कर जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है, जिससे ग्रामीणों को खाद्य संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवार सरकारी राशन पर ही निर्भर हैं और समय पर राशन न मिलने से उन्हें महंगे बाजार दर पर खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है. लोगों ने डीलर पर कालाबाजारी और गबन का आरोप लगाया है और अधिकारियों की मिलीभगत का भी संदेह जताया है. विधायक अनंत प्रताप देव ने जल्द राशन वितरण कराने की मांग की है और मामले की निगरानी बनाए रखने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >