शादी का झांसा देकर युवती से बनाये शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार

शादी का झांसा देकर युवती से बनाये शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय की एक 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी सोनू खान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि सोनू खान ने अप्रैल 2026 से उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इससे वह गर्भवती हो गयी. एक माह की गर्भवती पीड़िता ने सोनू खान से शादी करने को कहा, लेकिन शादी की बात सुनते ही उसके तेवर बगल गये. आरोप है कि सोनू खान ने न सिर्फ शादी करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने इस मामले में 10 जून को गढ़वा थाना में न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन दिया. गढ़वा थाना पुलिस ने 11 जून को मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >