रामकथा तनाव कम कर सही राह दिखाती है: एसपी

नरगिर आश्रम में चैत्र नवरात्र पर रामकथा का हुआ शुभारंभ

नरगिर आश्रम में चैत्र नवरात्र पर रामकथा का हुआ शुभारंभ प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर रामकथा का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, एसडीएम संजय पांडेय, एएसपी राहुल देव बाड़ाइक, समाजसेवी राकेश पाल और थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अयोध्या से आए संत बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य और उनकी टीम ने मंगलाचरण के साथ संगीतमय रामकथा की शुरुआत की. कथा शुरू होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा सुनते नजर आयें. इस अवसर पर एसपी अमन कुमार ने लोगों से अपने पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में भगवान राम के आदर्श जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए. रामकथा जीवन के तनाव को कम करने के साथ सही मार्ग दिखाती है, इसलिए इसके प्रसंगों से सीख लेना जरूरी है. एसडीएम संजय पांडेय ने कहा कि रामचरितमानस एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसके आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रामायण हमें परोपकार और त्याग की भावना सिखाती है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है. पहले दिन संत बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य ने धर्म और अध्यात्म की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर उसका नाश करते हैं. कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे. रामकथा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने कहा कि नरगिर आश्रम में लगातार पांचवें वर्ष रामकथा का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सफलता में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से आयोजन सफल हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >