त्याग व संयम का संदेश देता है रमजानः औबेदुल्लाह हक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने दी इफ्तार पार्टी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने दी इफ्तार पार्टी प्रतिनिधि, गढ़वा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी के गढ़वा स्थित अपने आवास सफुरा मंजिल में रविवार को इफ्तार पार्टी दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह गढ़वा जिला कांग्रेस कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे. इफ्तार पार्टी में गढ़वा जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई क्षेत्रों से रोजेदार शामिल हुए. इस अवसर पर कांग्रेस, झामुमो सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी भी मौजूद थे. पार्टी के दौरान मेजबान औबेदुल्लाह हक अंसारी व उनके बड़े भाई मो मंसूर अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और मानवता की सेवा का संदेश देता है. इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं. इसके बाद सभी ने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ इफ्तार किया. मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, तनवीर आलम, तबीब आलम, फुजैल खान, मो मंसूर अंसारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, हाजी नेजाम, डॉ असजद, मेदिनी ख़ान, नसीम अख़्तर, मो फरीद, डॉ मोनाज़िर एहसन, डॉ नौसाद, त्रिपुरारी सिंह, नासिर ख़ान, मो परवेज, हसन इमाम, मो मुख़्तार, सेराज खान, गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ चौबे आदि उपस्थित थे. सब्र का पाठ पढ़ाता है रमजान का महीनाः मिथिलेश पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, सहनशीलता और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है. उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है. उन्होंने इस आयोजन के लिए औबेदुल्लाह हक अंसारी के कार्यों की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >