प्रभू श्रीराम के जयघोष के साथ रामनवमी की पंचमी की निकली शोभायात्रा

प्रभू श्रीराम के जयघोष के साथ रामनवमी की पंचमी की निकली शोभायात्रा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू में रामनवमी पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर विभिन्न पूजा संघों ने महावीरी झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जो शिवाला रोड, जोरावर राम के घर, माली मुहल्ला होते हुए लालकोठा चौक पहुंची. वहां से शोभायात्रा मुस्लिम नगर, तेली पट्टी, लालकोठा होते हुए कन्नी राम चौक पर समाज कल्याण समिति से मिली. चौक-चौराहों पर कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों से कला कौशल का प्रदर्शन किया. प्रभु श्रीराम और हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा का नेतृत्व श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया. यात्रा सतारसेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, सब्जी बाजार होते हुए महावीर मंदिर पहुंची, जहां आरती के बाद इसका समापन हुआ. इस अवसर पर महामंत्री मनोहर कुमार लाली, संरक्षक गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, दुर्गा जौहरी, प्रदीप सिन्हा, पंकज जयसवाल सहित अनेक रामभक्त शामिल हुए. मंगलवार की रात सप्तमी की शोभायात्रा भी निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >