प्रश्नमंच प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

प्रश्नमंच प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

श्री बंशीधर नगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शनिवार को अनुमंडल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन चार ग्रुप में किया गया था. बता दें कि प्रतियोगिता के सभी विजेता व उप विजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी को अनुमंडल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी की सोनाली कुमारी, अर्पणा कुमारी व रुचि कुमारी विजेता और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अंचल कुमारी व मीरा कुमारी उप विजेता रही. ग्रुप बी में आरके पब्लिक स्कूल के शौर्य प्रताप देव, उत्कर्ष चौबे व चन्द्रशेखर पाठक विजेता व रामाश्रम विद्या निकेतन के हेमंत कुमार कुशवाहा, आर्यन वेद व आरती कुमारी उपविजेता रहे. ग्रुप सी में सरस्वती विद्या मंदिर के विपुल कुमार भारती, शिवम कुमार गुप्ता व अर्णव राज पांडेय विजेता व रामाश्रम विद्या निकेतन के आदेश कुमार पांडेय, अंश कुमार पांडेय व पुष्कर कुमार सिंह उपविजेता रहे.वहीं ग्रुप डी में सरस्वती विद्या मंदिर के सनाया प्रवीण, एरम नाज व प्रिशा विजेता और आरके पब्लिक स्कूल के पार्थ कुमार, अभिनव राज व अविचल तिवारी उपविजेता रहे. मौके पर ब्रजेश कुमार चौबे, कमलेश कुमार पांडेय, देवशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >