सभी जॉब कार्डधारियों को 100 दिन का रोजगार दें : डीसी

सभी जॉब कार्डधारियों को 100 दिन का रोजगार दें : डीसी

गढ़वा. उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), 15वें वित्त आयोग, आइसीडीएस, समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मनरेगा की समीक्षा के दौरान योजना पूर्णता, आधार आधारित भुगतान, 100 मानव दिवस वाले परिवार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन, अबुआ आवास में मास्टर रोल, लोकपाल के बिंदु तथा पीएम जनमन योजना की प्रगति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि 77 से 99 दिन तक काम कर चुके सभी जॉब कार्डधारियों को नियमानुसार अतिरिक्त कार्य देकर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाये. समीक्षा में रंका, मंझिआंव, भंडरिया, सगमा, बड़गढ़ और डंडा प्रखंडों में लक्ष्य के मुकाबले सबसे कम मानव दिवस सृजित होने पर नाराजगी जतायी. उपायुक्त ने लंबित योजनाओं में मजदूरों को काम देकर मानव दिवस बढ़ाने तथा जिन पंचायतों में योजनाएं नहीं हैं, वहां नयी योजनाएं स्वीकृत कर रोजगार सृजित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >