विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

भवनाथपुर. सेल भवनाथपुर-तुलसीदमार खदान में हिंदी दिवस व 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हिंदी के प्रयोग और प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना और उन्हें राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना था. उप-महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेद्दा के मार्गदर्शन में इस अवधि में अधिकारियों, कर्मचारियों, केओसुब के जवानों और ठेका मजदूरों के बीच हिंदी स्लोगन लेखन, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को उप-महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया. इस अवसर पर भगवान पाणिग्राही, सौरभ राठी, डॉ विजय कुमार राम, आरके सिंह, वीएस दुबे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >