गढ़वा शहर : गुरुपूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल ने पुरोहितों को किया गया सम्मानित

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में पुजारियों को पहनाया गया अंगवस्त्र व माला प्रतिनिधि गढ़वा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के पुरोहितों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के तहत हर मंदिर के लिए एक भाजपा नेता को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्होंने संबंधित मंदिरों में जाकर सम्मान कार्य को सम्पन्न किया. गढ़देवी मंदिर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा द्वारा सम्मान किया गया. संकट मोचन मंदिर में रवींद्र जायसवाल, काली मंदिर में संजय ठाकुर, टंडवा राम मंदिर में टिंकू गुप्ता, शिवढोड़ा मंदिर में धनंजय गोंड के द्वारा पुजारियों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों का सम्मान करती है. कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, संजय ठाकुर, संजय तिवारी, विनोद जायसवाल, श्याम कमलापुरी, प्रवीण जायसवाल, धनंजय गोंड, टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, गौरव गुप्ता, सतेंद्र सोनी, दीपक तिवारी, कैलाश कश्यप और बिहारी प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >