कांडी. 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कांडी प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह की थीम ‘हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है.
कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया. ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता, बच्चों की नियमित देखभाल और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी.
बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुन ने कहा कि स्वस्थ मां और बच्चे के लिए संतुलित पोषण जरूरी है. उन्होंने सेविकाओं से ग्रामीण परिवारों तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाएं मौजूद रहीं.
