कांडी. रामनवमी को लेकर कांडी में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने को लेकर बुधवार को अंचल अधिकारी राकेश सहाय व पुलिस इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च कांडी बाजार सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाये रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शांति प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, रॉबिन मिंज, जूली टुडू एएसआइ आशीर्वाद महतो आदि मौदूद थे.
कांडी में रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कांडी में रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Copied link
कांडी में रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च