पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा

केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने लावारिस अवस्था में लोहिया समता उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर मिली बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया.

केतार. केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने लावारिस अवस्था में लोहिया समता उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार की दोपहर मिली बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया. बच्ची आकृति कुमारी सिंहपुर गांव निवासी सुशील बियार एवं कुशमा देवी की पुत्री है. उसे गुरुवार को केतार बाजार आयी उसकी मां कुशमा देवी ने लोहिया समता उच्च विद्यालय के समीप छोड़ कर घर चली गयी थी. इधर अबोध बच्ची अकेले होने के कारण रो रही थी. इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मुखिया प्रमोद कुमार को दी. इसके बाद मुखिया ने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. तत्पश्चात केतार में ही उक्त बच्ची को रात में सुरक्षित रखा गया तथा इसकी जानकारी सुबह में विभिन्न गांव में दी गयी. जिसके बाद उक्त बच्ची की पहचान सिंहपुर गांव निवासी सुशील बियार व कुशमा देवी की पुत्री के रूप में हुई. जिसके बाद परिजनों को केतार थाना बुलाकर उनकी बच्ची को सौंप दिया गया. बच्ची को लेने आयी दादी मंगरी देवी चाची बबीता देवी ने बताया कि बच्ची के पिता सुशील बियार बाहर रहते हैं तथा मां कुसमा देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती. जिसके कारण वह बच्ची को गुरुवार को छोड़कर चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >