गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 4 जख्मी

गढ़वा-गोदरमाना मार्ग पर पिकअप और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग छत्तीसगढ़ से पूजा कर लौट रहे थे।

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

गढ़वा. गढ़वा-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर भंवरी गांव के समीप बुधवार की शाम पिकअप वाहन और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

छठू भुईया की पत्नी धनवा देवी की मौत

मृतका की पहचान लोटो गांव निवासी छठू भुइयां की 41 वर्षीय पत्नी धनवा देवी के रूप में हुई है.घायलों में गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी राजेश भुइयां, लोटो गांव निवासी लगन राम का तीन वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और गुलाब भुइयां की पत्नी पानपति देवी समेत अन्य शामिल हैं. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास बना मौत का कारण : सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में उलझे परिजन, युवक की गई जान

छत्तीसगढ़ से लौटने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, धनवा देवी समेत सभी लोग रंका थाना क्षेत्र के उचरी गांव से छत्तीसगढ़ स्थित बचछराजकुंवर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये थे. बुधवार को सभी लोग टेंपो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान भंवरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो सवार धनवा देवी समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धनवा देवी को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >