भाजपा को इस चुनाव में करारा जवाब देगी जनता : ममता

भाजपा को इस चुनाव में करारा जवाब देगी जनता : ममता

पलामू संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां नामांकन के बााद लगातार जनसंर्पक कर गंठबंधन को वोट देने की अपील कर रही हैं. उन्होंने जनसंपर्क के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गांव में अपने समर्थकों और गठबंधन नेताओं के साथ घूमकर गठबंधन को जीताने की अपील की. कहा कि राजद सुप्रीमो का पलामू प्रमंंडल से काफी गहरा लगाव रहा है. इसी निमित उन्होंने पलामू सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है. पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल झामुमो, कांग्रेस व भाकपा माले सहित अन्य पार्टियों का उन्हें पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार की जुमलेबाजी से जनता ऊब गयी है. चारो ओर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का आलम है. विकास के नाम पर जुमलेबाजी से जनता को छलनेे का काम किया जा रहा है. ऐसे में जनता अब जाग चुकी है और 13 मई को इसका करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में पलामू संसदीय क्षेेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ है. पलामू की भोली भाली जनता को सिर्फ छला गया है. इन कारणों से पलामू की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. इधर इंडिया गठबंंधन ने जिले में गठित संसदीय कमेटी के द्वारा सभी प्रखंडो में बूथ तक मतदाता पहुंचेे और मतदान करे, इसके लिए काम शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >