हाजिरी बना कर घर की क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते हैं पारा शिक्षक

हाजिरी बना कर घर की क्लिनिक में मरीजों का इलाज करते हैं पारा शिक्षक

मझिआंव प्रखंड की सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान ने 30 अप्रैल मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे मध्य विद्यालय सोनपुरवा का निरीक्षण किया. इस दौरान सहायक शिक्षक मुरारी चौधरी विद्यालय में नही पाये गये. इसके बाद जब मुखिया ने उनके घर जाकर पता किया, तो वह अपने घर के बरामदे में अपने क्लिनिक में बैठे पाये गये. इस संबंध में मुखिया ने बताया कि बार-बार शिकायत मिलने के बाद 30 अप्रैल 2024 को उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया. तब उनके खिलाफ मिली शिकायत सही पायी गयी. साक्ष्य के रूप में विद्यालय के समय में उनके क्लिनिक में बैठने का वीडियो भी मौजूद है. इसमें शिक्षक यह कहते नजर आ रहे हैं कि वह छुट्टी लेकर इमरजेंसी में खाना खाने घर आये थे. मुखिया ने कहा कि वह इसकी लिखित शिकायत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से करेंगे. मुखिया ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि बिना कोई डिग्री के एक शिक्षक फर्जी डॉक्टर बनकर मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है. इसकी भी जांच कर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जायेगा.

इधर इस संबंध में आरोपी सहयोगी शिक्षक मुरारी चौधरी ने कहा कि वे प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह से इमरजेंसी में खाना खाने के लिये छुटी लेकर घर गये हुये थे. इसी दौरान उनके पुत्र सौरभ कुमार चौधरी के दवा दुकान सौरभ मेडिकल से दवा लेने के लिये एक व्यक्ति आया हुआ था. उस समय सौरभ खाना खा रहा था, इसलिये वह दवा निकालकर दे रहे थे. इसी बीच मुखिया अख्तर खान आ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >