गढ़वा. रमना के गरदा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2003 से कार्यरत पारा शिक्षक कृष्णा प्रसाद को पिछले सात वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2016-17 में लंबी बीमारी के कारण उन्हें अवेतनिक अवकाश पर रहना पड़ा था. इलाज के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत विद्यालय में पुनः योगदान कराया गया. इसके बावजूद अब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि रमना प्रखंड के पारा शिक्षक कन्हैया कुमार गुप्ता भी कई वर्षों तक अवेतनिक अवकाश पर थे. उन्होंने 20 जुलाई 2022 दोबारा योगदान दिया, जिसके बाद से उन्हें नियमित रूप से मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, जबकि दोनों का संचिका एक साथ बीइओ कार्यालय द्वारा तैयार किया गया था. पीड़ित शिक्षक ने उपायुक्त से मांग की है कि आदिम जनजाति का सदस्य होने के नाते मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें विधिवत योगदान मान्य कर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाये.
मानदेय से वंचित पारा शिक्षक ने डीसी से लगायी गुहार
मानदेय से वंचित पारा शिक्षक ने डीसी से लगायी गुहार
