युवक ने डैम में कूदकर दी जान

युवक ने डैम में कूदकर दी जान

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी स्थित भीतरी टोला के बहेरवा डैम में डूबने से मनोज यादव (32 वर्ष) की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा. मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी यादव का पुत्र मनोज यादव बीते छह माह से मानसिक रूप से बीमार था. सोमवार को ही उसने घर का राशन बेचकर पेट्रोल खरीदा एवं शरीर पर छिड़क कर खुद को आग लगाते हुए पानी में कूद गया. सुबह उसकी लाश डैम में तैरती मिली. मृतक अपने पीछे तीन मासूम बेटियां छोड़ गया है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

उपस्थित लोग : मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव, बीडीसी सकिल अंसारी, गोपाल यादव, मनोज कुमार भुईयां, दयानंद यादव व कमरूद्दीन खां सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >