ऑपरेशन सिंदूर का मझिआंव के लोगों ने किया स्वागत

ऑपरेशन सिंदूर का मझिआंव के लोगों ने किया स्वागत

मझिआंव.

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का मझिआंव प्रखंड के सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने स्वागत किया है. लोगों ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने भारत के निर्दोष निहत्थे लोगों को मारा है. इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है. इसके बाद पाकिस्तान को चुप बैठ जाना चाहिये था, लेकिन बुधवार की रात में पाकिस्तान ने भारत के दर्जनों शहरों पर मिसाइल से हमला किया. यह देश को बर्दाश्त नही है.

पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया : महताब आलमइस संबंध में मुखिया संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सह तलसबरिया पंचायत के मुखिया महताब आलम ने कहा कि वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं राजनाथ सिंह तथा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं. उन्होंने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है. मुखिया ने कहा कि देश के निहत्थे निर्दोष लोगों पर आतंकवादियों ने जिस तरह से हमला कर मौत के घाट उतारा है, उसी तरह उन्हें उनके घर में घुसकर उन्होंने सेना के जवानों ने मारकर बदला लिया, इसका वे सभी समर्थन करते हैं और देश के साथ हैं. साथ ही कर्नल सोफिया का भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमारे भारत देश का मान एवं गौरव बढ़ाया है.

हम सभी अपने देश के साथ : अख्तर खानसोनपुर पंचायत के मुखिया अख्तर खान ने कहा कि भारत देश पर पाकिस्तान यदि आंख दिखाता है तो वे सभी अपने देश के साथ हैं. पाकिस्तान से बदला लेकर देश ने बहुत ही अच्छा काम किया है.

एकजुट होकर प्रधानमंत्री का समर्थन : सच्चिदानंद त्रिपाठीइस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमता को जान रहा है, इसके बाद भी भारत से झगड़ा कर रहा है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन देश के लिए वे सभी देशवासी एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं.

पाकिस्तान आतंकवादियों का देश : भानु प्रतापभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव भानु प्रताप ने कहा की पाकिस्तान आतंकवादियों का देश है. वहां के आम लोग भी आतंकवादियों के कारण अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं.और भारत में मिलने के लिए तैयार हैं. सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >