बंदूक व गोली के साथ एक गिरफ्तार

बंदूक व गोली के साथ एक गिरफ्तार

भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरसली दक्षिणी पंचायत के लेवा नगर से एक बंदूक के साथ रूप नारायण भुइयां को गिरफ्तार किया है. प्रेसवार्ता कर पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह तथा थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि रूपनारायण भुइयां अरसली दक्षिणी पंचायत के लेवा नगर में रहकर एक 12 बोर का सिंगल बैरल बंदूक लेकर अपने गांव में लोगों के बीच वर्चस्व बनाया करता था. इसकी सूचना मिल रही थी. पांच नवंबर को सुबह एक टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की गयी. वहां से एक बंदूक, तीन जिंदा गोली तथा तीन खोखा बरामद किया गया. इसके बाद उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया. प्रेसवार्ता में एएसआइ प्रदीप उरांव व दिनेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >