खड़े ट्रक से टकरायी कमांडर जीप, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

खड़े ट्रक से टकरायी कमांडर जीप, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

प्रतिनिधि, रंका रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास रविवार को कमांडर जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में अंजली कुमारी (डेढ़ वर्ष) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. हादसे में बच्ची की मां सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मृत बच्ची की मां शंभु सिंह की पत्नी लिलावती देवी (केदाल), दुर्योधन सिंह की पत्नी भगवानी देवी (केदाल), प्रेम सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी (कुदरूम) और रघुनाथ कोरवा (जोलंगा) आदि शामिल हैं. सभी घायलों को रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बलरामपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृत बच्ची का शव कब्जे में लेकर रामानुजगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार कमांडर जीप जोलंगा से गोदरमाना जा रही थी. सभी घायल बाजार करने के लिए जा रहे थे. गोदरमाना पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले भारत पेट्रोल पंप के पास एनएच 343 किनारे खड़े ट्रक में कमांडर जीप ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस ने कमांडर जीप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >