जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया भगवान बिरसा को नमन

भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजिल दी

भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजिल दी प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इसके उपरांत नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में स्थापित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर डीसी ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद नीलांबर पीतांबर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनकेत्याग, बलिदान व संघर्ष को याद करते हैं. साथ ही राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारी के त्याग एवं संघर्ष के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं. डीसी ने गढ़वा वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती पर शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >