दुबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर ओबैदुल्लाह हक अंसारी का स्वागत किया

गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी को दुबारा बनाये जाने पर उनका गुरुवार को स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

गढ़वा. गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी को दुबारा बनाये जाने पर उनका गुरुवार को स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर अध्यक्ष का स्वागत किया. इस मौके पर अध्यक्ष श्री अंसारी को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गयी और उनके सफल कार्यकाल एवं संगठन की मजबूती की कामना की. इस अवसर पर गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के सुरेंद्रनाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे, वरिष्ठ नेता परमानंद पांडेय, शशि द्विवेदी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्रनाथ चौबे, रंका प्रखंड अध्यक्ष बजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता त्रिपुरारी सिंह,अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष खुर्शीद अलम,ऋषभ चंद्रवंशी, मंसूर अंसारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन,आलोक यादव, कियामुद्दीन अंसारी, प्रियरंजन दास,मिथलेश आदि मौजूद थे. ओडिशा सड़क हादसे में सगमा के चालक की मौत श्री बंशीधर नगर: श्री बंशीधर नगर के सगमा गांव में मंगलवार सुबह मातम का माहौल छा गया जब गांव के युवक सुनील गुप्ता (26) का शव घर लाया गया.. सुनील पेशे से ट्रक चालक थे. बताया गया कि ओडिसा के अंगुल जिले में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे सुनील रायगढ़ से माल लोड कर ओडिशा के लिए रवाना हुए थे. वे 1209 मॉडल की आइसर ट्रक चला रहे थे. यात्रा के दौरान अंगुल जिले के हंडापा के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही ट्रक ड्राइवर संघ के जिला अध्यक्ष अयूब अंसारी ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन व ड्राइवर साथियों से संपर्क कर शव को शीघ्र सगमा लाने की व्यवस्था की. सोमवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह करीब दस बजे शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >