राहगीरों के साथ रील बनाने पर हिरासत में लिये गये तीन युवक

राहगीरों के साथ रील बनाने पर हिरासत में लिये गये तीन युवक

भवनाथपुर (गढ़वा) सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून में राहगीरों को परेशान करना अब भारी पड़ने लगा है. भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस ने राह चलते अनजान लोगों के साथ रील बनाने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक सड़क पर चलते हुए अनजान लोगों और राहगीरों के साथ जबरन या बिना अनुमति रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने कार्रवाई की और तीन युवकों को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया के नाम पर राहगीरों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि भविष्य में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बिना उसकी मर्जी के रील बनायी गयी या किसी को परेशान किया गया, तो पुलिस अब रियायत नहीं बरतेगी और सीधे जेल भेजेगी. तीनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए थाने में कान पकड़कर माफी मांगी. उन्होंने लिखित रूप से और पुलिस के सामने यह वादा किया कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे और न ही किसी राहगीर को अपनी वीडियो के लिए परेशान करेंगे. थाना प्रभारी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई उन्हें रील बनाने के नाम पर परेशान करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >