मैजिक व ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 12 घायल

मैजिक व ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 12 घायल

प्रतिनिधि, गढ़वा वंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर दहेड़िया गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन व ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये. मृतकों में वंशीधर नगर निवासी मैजिक वाहन का चाल इंद्रजीत गुप्ता, छाताकुंड गांव निवासी मनबोध उरांव का पुत्र अजय कुमार (12) और अवधेश उरांव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, छाताकुंड गांव से एक ही परिवार के कई लोग ऑटो पर सवार होकर वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव छेका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान दहेड़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. घायलों में बिट्टू सिंह, संतोष चेरो, लालमोहन यादव, मुनिका कुमार, कमलेश यादव और टिंकू उरांव की हालत गंभीर बतायी जा रही है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि हादसे में जाम गवाने वाले अजय कुमार के यहां 14 मई को उसके रिश्तेदार की शादी होनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >