नूरी मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने किया हलवा का वितरण

नूरी मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने किया हलवा का वितरण

मेराल. मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान मेराल स्थित नूरी मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया. मस्जिद के पास लगाये गये स्टॉल का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने किया. स्टॉल पर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं व सेवकों के लिए हलवा व पानी की व्यवस्था की गयी थी. इस पहल का संचालन समाजसेवी अतहर अली और कमेटी के सदर मुख्तार अंसारी के नेतृत्व में किया गया. इस सेवा कार्य में रियाज अंसारी, फारूक अंसारी, सद्दाम अंसारी, सफदर अली, अब्दुल जब्बार, इमाम मेहंदी, बिलाल अहमद, शहादत अंसारी, बबलू अंसारी, आरो जावेद अंसारी, गुलजार अंसारी, मुस्ताक अंसारी, दानिश अंसारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद कादरी, इकबाल अंसारी, निजाम अंसारी आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >