रमना (गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को नये साल का स्वागत हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया. साल के पहले दिन लोगों ने प्राकृतिक स्थलों, नदी तटों और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर नये साल का स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने गीत-संगीत और लजीज व्यंजनों के साथ नये साल का जश्न मनाया. जश्न के दौरान हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए रमना थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल मुख्य सड़कों और पिकनिक स्पॉट पर सक्रिय रहा. शराब पीकर वाहन चलाने वालों और तेज रफ्तार बाइक सवारों पर पुलिस की पैनी नजर रही. मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी, जहां लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
