कॉफी विद एसडीएम में आपदा प्रभावित परिवार आमंत्रित

कॉफी विद एसडीएम में आपदा प्रभावित परिवार आमंत्रित

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस सप्ताह एक संवेदनशील पहल की गयी है. विभिन्न आपदाओं जैसे प्राकृतिक आपदा, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन), रेल दुर्घटना, पानी में डूबने से मृत्यु व अगजनी आदि अनहोनी में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के सदस्यों को कॉफी पर आमंत्रित किया जा रहा है. इस विशेष संवाद के दौरान पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जायेगा. साथ ही, प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता, मुआवजा, पुनर्वास व अन्य प्रावधानों के बारे में न केवल बताया जायेगा, बल्कि उन्हें अब तक मिली सहायता की स्थिति की जानकारी ली जायेगी और अग्रेतर सहयोग दिया जा सकता है. संजय कुमार ने जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अनुमंडल सभा कक्ष में किया जायेगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को समझना और उनके सुझावों के आधार पर राहत व पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है. इस पहल के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवेदनशील संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >