गढ़वा. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि जिला कमेटी को विस्तार को लेकर 24 सितंबर को जिला कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया है.
जिला कमेटी विस्तार के बाद पूरे जिला में जागरूकता अभियान चला कर समाज के लोगों को बताया जाएगा कि पूरे भारत वर्ष में जाति आधारित जनगणना हो रहा है, लेकिन विडम्बना है कि ओबीसी की आबादी लगभग 70 प्रतिशत है, इसके बाद भी जनगणना फार्म में ओबीसी का कॉलम नहीं होना ओबीसी समुदाय को हक और अधिकार को शून्य करना है.
यह एक सोची समझी रणनीति है. क्योंकि एससी एसटी और सामान्य का कॉलम है. पिछले कुछ दिन पुर्व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली को ज्ञापन सौंपा है. श्री गुप्ता ने कहा कि ओबीसी कॉलम नहीं होने से ओबीसी समुदाय को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए तैयार है.
