भवनाथपुर: भवनाथपुर के अरसली पंचायत के महुराव गांव में नाग पंचमी पर नाग बाबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. यहां हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद उठाया. श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर नाग बाबा को दूध, लावा आदि चढ़ाया. पुजारी सुधीर चौबे ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी.
24 वर्षों से लग रहा मेला
नाग पंचमी के अवसर पर महुराव में पिछले 24 वर्षों से मेला लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि 1990-91 से नाग बाबा मंदिर परिसर में यह परंपरा शुरू हुई थी. महुराव निवासी स्व. जगरनाथ साह ने वर्ष 1990 में नाग बाबा की स्थापना की थी.
स्थानीय मान्यता के अनुसार, उस समय क्षेत्र में विषैले जीव-जंतुओं के काटने से लगातार हो रही मौतों से परेशान होकर उन्होंने मंदिर की स्थापना करवायी थी.
भजन-कीर्तन का आयोजन
इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया. मेले के आयोजन में सचिव बजरंगी साह, सह सचिव आशुतोष चौबे, शंकर चंद्रवंशी, अशोक बैठा, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: सावन की तीसरी सोमवारी पर महाकालेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
