भंडरिया. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में भंडरिया एवं बरगड़ प्रखंड के सभी मुखिया को गुरुवार को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण की शुरूआत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल सभी मुखिया को डॉक्टर संतोष मिश्रा ने राष्ट्रीय जलवायु परिर्वतन तथा मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी.
उपस्थित लोग : मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, डॉ अजय सिंह पटेल, डॉ इमरान खान, मुखिया विनय सिंह, प्रवणता देवी, सोहर सिंह, सविता देवी, मोनिका खलखो, प्रेमी देवी व बिनको टोप्पो सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
