गढ़वा. विशुनपुरा प्रखंड के मुखिया पर अबुआ आवास योजना में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि प्रखंड के मुखिया ने योग्य लाभुकों को अबुआ आवास नहीं देकर पंचायत व दूसरे प्रखंड के व्यक्ति को भी इस पंचायत का व्यक्ति बनाकर आवास दिया है. साथ ही जिनके घर में पति को पीएम आवास का लाभ मिला है, उनकी पत्नी को अबुआ आवास का लाभ दिया जा रहा है. आवेदन में इन सभी की जांच कराकर कारवाई की मांग की गयी है. आवेदन में कमरूद्दीन अंसारी, श्यामसुंदर बैठा, मुकेश राम, गोपाल मेहता, सुषमा कुमारी, संतोष कुमार गुप्ता, मीना देवी, कमरूद्दीन अंसारी आदि के हस्ताक्षर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
