गढ़वा. पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के घासीदाग गांव निवासी अखिलेश राम की पत्नी चिंता देवी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की चिंता देवी को आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पुतोह के साथ आपस में नोंक झोंक हुआ था.
इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
