सेवा भावना से काम करने वाली है मोदी सरकार

सेवा भावना से काम करने वाली है मोदी सरकार

गढ़वा.

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया. इसमें लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गयी. वहीं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया तता केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभुकों से भी संपर्क कर चर्चा की गयी. मौके पर राम मंदिर आंदोलनकारी वीरेंद्र जायसवाल को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. इस दौरान गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सेवा भावना से काम करने वाली सरकार है. प्रधानमंत्री ने देशहित में कई योजनाएं बनायी हैं. सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग इसका लाभ ले रहे हैं.

मौके पर जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होना कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और बलिदान का भी परिणाम है. मौके पर भाजपा नेता विनय चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया.

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, हरेन्द्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, डॉ लालमोहन, उमेश कश्यप, टिंकू गुप्ता, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सोनु देवी, कंचन पाण्डेय, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश दास, बलराम यादव, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, विकास तिवारी, रोहित कुमार, अशोक विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >