विधायक सत्येंद्र नाथ लोगों को कर रहे गुमराह : झामुमो

विधायक सत्येंद्र नाथ लोगों को कर रहे गुमराह : झामुमो

गढ़वा.

झामुमो के जिला सचिव शरीफ अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि रमकंडा प्रखंड की उदयपुर पंचायत में स्टेडियम का निर्माण होना है. विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा विधानसभा में 21 मार्च को पूछे गये तारांकित प्रश्न संख्या रा. 30 का उत्तर प्राप्त है. अपर समाहर्त्ता, गढ़वा के पत्रांक-819/रा.अ.स. दिनांक 21 दिसंबर 2024 द्वारा ग्राम सभा में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के लिए कुल 4.50 एकड़ भूमि चिह्नित कर प्रतिवेदन की मांग की गयी है. इसके आलोक में अंचल कार्यालय, रमकंडा के पत्रांक-293 दिनांक 26.12.2024 द्वारा मौजा सबाने के खाता सं-113, प्लॉट सं-671 व कुल रकबा-28.05 एकड़ में से प्रस्तावित रकबा-4.50 एकड़ भूमि प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम निर्माण के लिए चिह्नित कर प्रतिवेदन भेजा गया है. गौरतलब है कि उक्त भूमि हाल सर्वे अनुसार अनाबाद बिहार सरकार की गैरमजरूआ खास प्रकृति की भूमि है. यह उत्तर मिलने के बाद कुछ लोगों को स्टेडियम निर्माण कार्य से संबंधित संवेदक से वसूली के लिए भेजा गया. वहां के निवासी मुंडा परिवार ने इसका भरपूर विरोध किया एवं इस क्रम में मारपीट भी हुई. मामला थाना पहुंचा लेकिन थाना से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. तीन-चार दिन बाद विधायक रमकंडा पहुंचे व स्टेडियम निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि मुंडा लोगों की जमीन पर स्टेडियम का निर्माण नहीं किया जायेगा. मो शरीफ ने कहा कि आने वाले समय में जनता इनको ऐसा सबक सिखायेगी कि वह भूल नहीं पायेंगे. मौके पर शरीफ अंसारी, राजकिशोर यादव, जवाहर पासवान, तनवीर आलम खान व मनोज ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >