अधेड़ को पीटकर नदी में फेंका, एक गिरफ्तार

बांस काटने से मना करने पर बदमाशों ने की पीटाई

बांस काटने से मना करने पर बदमाशों ने की पीटाई प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के बायें गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी (55) को शुक्रवार गांव के ही कुछ बदमाशों ने पीटकर कोयल नदी की धारा में फेंक दिया. इसकी जानकारी मिलने पर सत्येंद्र के पड़ोसियों ने उसे वहां से उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी संजीत राम को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि सत्येंद्र तिवारी के खेत में लगे बांस को गांव के ही संजीत राम, संदेश कुमार, रविंद्र राम, छठन राम, विजय राम, साहिल कुमार व सोनू राम आदि काट रहे थे. सत्येंद्र तिवारी ने उनलोगों को बांस काटने से मना किया, तो उनलोगों ने गाली गलौज करते हुए सत्येंद्र को कुल्हाड़ी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद वहां से करीब 400 मीटर की दूरी पर अवस्थित कोयल नदी की धारा में ले जाकर फेंक दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >