शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, भवनाथपुर(गढ़वा) भवनाथपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और पहचान छुपाकर धोखा देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, अरसली दक्षिणी पंचायत के चौरासी गांव निवासी परवेज अंसारी (पिता- जाकिर मियां) की दोस्ती करीब एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से गढ़वा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से हुई थी. पीड़िता ने उसपर आरोप लगाया था कि परवेज ने अपनी वास्तविक पहचान और वैवाहिक स्थिति छिपाकर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा. पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसे घर से भगा लाया और मकरी पंचायत के जयनगरी टोला में एक परिचित के घर ले गया. वहां शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. पीड़िता ने बताया कि वहां उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया: थाना प्रभारी थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गढ़वा जेल भेज दिया गया है. मामले की छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >