समाज में बनाये रखें एकता, जरूरतमंदों की करें मददः इमाम

समाज में बनाये रखें एकता, जरूरतमंदों की करें मददः इमाम

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह होते ही जिले के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और मदरसों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. छोटे-बड़े, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी नये-नये कपड़ें पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज अदा करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित गढ़वा ईदगाह, टंडवा मस्जिद, उंचरी मस्जिद, मदरसा तबलिगुल इस्लाम का मैदान और कल्याणपुर ईदगाह सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष तैयारी की गयी थी. सभी जगहों पर सुबह से ही नमाजियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. गढ़वा के जामा मस्जिद में इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने नमाज अदा करायी. उन्होंने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में एकता बनाये रखें और जरूरतमंदों की मदद करें. इसी प्रकार टंडवा मस्जिद में मौलाना शाहजाद आलम मिसवाही, उंचरी मस्जिद में मुफ्ती मो. यूनुस, मदरसा तबलिगुल इस्लाम के मैदान में मौलाना लियाकत हुसैन व कल्याणपुर ईदगाह में मौलाना यूसुफ ने नमाज-ए-ईद अदा करायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >