ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर की मौत

मेराल थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. उसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा. इस घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी मुंद्रिका चौधरी के पुत्र वीरेंद्र चौधरी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया कि वीरेंद्र चौधरी गांव के ही भोला यादव के यहां निर्मित आवास में काम कर रहा था. दोपहर के वक्त काम करने के बाद खाना खाने पैदल अपने घर जा रहा था. इस बीच मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. उसके बाद सड़क किनारे एक घर में जा घुसा. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से वीरेंद्र चौधरी को सदर अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >