Garhwa News: रक्षाबंधन पर मायके से लौट रही महिला की हादसे में मौत, वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पीछे छोड़ गयीं चार बच्चे

डंडई की किरण देवी की सड़क हादसे में मौत। रक्षाबंधन से लौटते समय बाइक से गिरने के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम। क्षेत्र में शोक की लहर।

डंडई, गढ़वा : डंडई मुख्यालय निवासी ध्रुवलाल प्रसाद की पत्नी किरण देवी (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थित मायके गयीं किरण देवी भाइयों को राखी बांधकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिर गयीं. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी.

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. किरण देवी अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गयी हैं.

मिलनसार स्वभाव की थीं किरण देवी

किरण देवी के निधन की खबर से डंडई सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों के अनुसार, वह व्यवहारिक, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं. लोगों से सहजता से मिलती-जुलती थीं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता मृतका के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने भी किरण देवी के निधन पर दुख जताया.

महेश्वर राम ने कहा कि किरण देवी का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >